बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बद्रीनाथ धाम से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस के ब्रेक फेल, लामबगड़ में चट्टान से टकराई; दो यात्री घायल

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2026 5:33 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा बस हादसा होते-होते टल गया। बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित बस लामबगड़ के समीप सड़क किनारे लगे बड़े पत्थरों और चट्टान से जा टकराई। इस अचानक हुई टक्कर के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के वक्त बस में कुल 32 तीर्थयात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से बच गई, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में बस में सवार दो यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

​बुधवार को बद्रीनाथ धाम से वापस आ रही बस संख्या CH02AA5747 जैसे ही लामबगड़ के पास पहुंची, तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। बस के चालक बहादुर सिंह (पुत्र राम सिंह, निवासी मालवा, थाना मालवा, चंडीगढ़ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई की तरफ जाने से रोका और सड़क के किनारे पहाड़ी पत्थरों की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 32 यात्रियों में से दो लोग मुख्य रूप से घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीय कमलेश (पत्नी चंदनमणि शर्मा, निवासी 85 राम विहार कर्दाना, बीरपुर, थाना बीरपुर, पंजाब और 14 वर्षीय ओमानस (पुत्र रमण शर्मा, निवासी 1462 मारुति विहार, थाना एमजी रोड, चकरपुर, गुड़गांव, हरियाणा) शामिल हैं।

​घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की मदद से दोनों घायलों को बिना समय गंवाए एक निजी वाहन के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पांडुकेश्वर ले जाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का त्वरित प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों की स्थिति पूरी तरह से खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की आवश्यक व्यवस्था की गई…

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.