बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी, कहा- पहले इस्तीफा दें फिर जाएं

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2026 1:51 अपराह्न

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट और सांसदों की बगावत की अटकलों के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में जाने की चर्चाओं के बीच सांसदों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी को पार्टी छोड़नी है तो पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संजय राउत ने कहा कि जिन सांसदों को उद्धव ठाकरे ने टिकट देकर चुनाव लड़ाया और हर स्तर पर सहयोग किया, यदि वही अब पार्टी छोड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें पहले सांसद पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों को महाराष्ट्र की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

राउत ने कहा, “इन सांसदों को उद्धव ठाकरे ने मौका दिया, चुनाव लड़ने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए और हर तरह से उनका साथ दिया। इसके बावजूद यदि वे बगावती रास्ता अपनाते हैं तो जनता उन्हें जवाब देगी।”

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में हैं। हालांकि संबंधित सांसदों की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

उधर, पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शिवसेना (यूबीटी) की रणनीति और सांसदों की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सफाई कर्मियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें – भगवत प्रसाद मकवाना
  • चुनावी हुंकार : उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का दो दिवसीय दौरा शुरू, बीजापुर गेस्ट हाउस में बैठकों का दौर
  • कोटद्वार : दिव्यांगजनों को मिली नयी राह, 110 व्हील चेयर सहित सहायक उपकरण वितरित
  • पौड़ी गढ़वाल : यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, शराब पीकर वाहन चलाने पर एक वाहन सीज, रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग पर भी सख्त कार्रवाई, 116 वाहन चालकों के चालान
  • एसआईआर-2026 की समीक्षा बैठक : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने गणना प्रपत्रों के संकलन में तेजी और डिजिटाइजेशन प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश
  • मोखमल्ला मार्ग पर लौटी रफ्तार, रोड कटिंग कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को राहत
  • उत्तराखंड : SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 97 फीसदी मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र
  • बद्रीनाथ धाम से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस के ब्रेक फेल, लामबगड़ में चट्टान से टकराई; दो यात्री घायल
  • BEL की CSR पहल : कोटद्वार में दिव्यांगजनों को मिली इलेक्ट्रिक और नॉर्मल व्हीलचेयर
  • 21 जून को 262 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम गौरव कुमार ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.