मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बीच सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न, प्रशासन ने जताया आभार

शेयर करें !
posted on : जून 16, 2026 12:04 अपराह्न
हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व आस्था उमड़ी। अनुमानित 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। भारी भीड़ और व्यापक जनसमागम के बावजूद स्नान पर्व पूरी तरह सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के सफल आयोजन पर समस्त श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, संत महत्माओं, पुरोहितों विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्थाओं में जुटाए गए कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन में पुलिस प्रशासन ने अत्यंत समर्पण, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप विशाल जनसमूह के बीच भी स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह सफलता प्रशासन, पुलिस विभिन्न सहयोगी विभागों के मध्य उत्कृष्ट समन्वय, सूक्ष्म योजना और निरंतर निगरानी का परिणाम है। स्नान पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा निगरानी व्यवस्था को सक्रिय रखते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरती गई।
उन्होंने उन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की जिन्होंने दिन-रात अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संगठनों, श्री गंगा सभा, तीर्थ पुरोहितों, साधु संत महात्माओं, व्यापार संगठनों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक संस्थाओं, सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग तथा अन्य सहयोगी एजेंसियों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनका आभार प्रकट किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के अनुशासन, सहयोग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन ने भी इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य के आयोजनों में भी इसी प्रकार का समन्वय और सहभागिता बनी रहेगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.