शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जून 15, 2026 11:51 अपराह्न
  • केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से रूबरू होंगे नागरिक
  • आयुष्मान, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि सहित अनेक योजनाओं के लिए मौके पर होगा पंजीकरण

देहरादून :  केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में 15 जून से 20 जून, 2026 तक विशेष प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को जिला पंचायत देहरादून, 18 जून को कालसी एवं डोईवाला, 19 जून को सहसपुर एवं विकासनगर तथा 20 जून को चकराता एवं रायपुर में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों और सफलताओं को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी सरल, सुलभ एवं प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सके।

कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी स्थलों पर ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, वॉक्स-पॉप वीडियो रिकॉर्डिंग, योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करने तथा विभिन्न योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण जैसी गतिविधियां समानांतर रूप से संचालित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इन प्रदर्शनी एवं पंजीकरण शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टनल में मलबा-पानी बना काल, सात की मौत, तीन की तलाश जारी
  • खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • पौड़ी गढ़वाल : स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सभी मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद
  • अमीष त्रिपाठी ने लॉन्च की बच्चों के लिए पहली किताब ‘ध्रुव-तारा एंड द ग्रेट इंडियन हिस्ट्री क्विज़’
  • पीपलकोटी टनल हादसा : 7 मजदूरों की मौत, 3 की तलाश जारी
  • पीपलकोटी टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, छह अब भी लापता
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
  • स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर सौरभ थपलियाल
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा – पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.