रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा रूपरेखा जारी होने तक एससीईआरटी और डायट के पुनर्गठन पर रोक लगाने की मांग

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 9:05 अपराह्न

देहरादून। एक अति आवश्यक ऑनलाइन बैठक संगठन के अध्यक्ष विनय थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा एवं शिक्षक शिक्षा के ढांचे में प्रस्तावित बदलावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विनय थपलियाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) तथा डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) के पुनर्गठन और नए प्रशासनिक ढांचे को लेकर प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर प्रेषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद देशभर में शिक्षा व्यवस्था संक्रमण काल से गुजर रही है, ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम दिशा-निर्देश जारी होने से पहले राज्य स्तर पर जल्दबाजी में ढांचा बदलना उचित नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पारंपरिक डीएलएड और बीएड पाठ्यक्रमों के स्थान पर चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूली शिक्षा के विभिन्न स्तरों के लिए अलग-अलग प्रकार के शिक्षक तैयार किए जाएंगे। इस बदलाव का सबसे अधिक प्रभाव डायट संस्थानों पर पड़ेगा, जो अब तक मुख्य रूप से डीएलएड और प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण का कार्य करते रहे हैं।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आईटीईपी लागू होने के बाद डायट की पारंपरिक भूमिका समाप्तप्राय हो जाएगी और उन्हें अकादमिक नेतृत्व, अनुसंधान, सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) तथा शैक्षिक नवाचारों के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा। इसी प्रकार एससीईआरटी को भी केवल प्रशिक्षण एवं पाठ्यसामग्री निर्माण तक सीमित न रहकर अनुसंधान एवं मूल्यांकन की शीर्ष संस्था के रूप में विकसित करना आवश्यक होगा।

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा शिक्षक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ-टीई) को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें एससीईआरटी और डायट जैसी संस्थाओं के भविष्य के स्वरूप, विशेषज्ञता और कार्यप्रणाली को स्पष्ट किया जाएगा। ऐसी स्थिति में उत्तराखंड सरकार को राष्ट्रीय स्तर की अंतिम अनुशंसाओं की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

बैठक में यह भी कहा गया कि यदि राष्ट्रीय दिशा-निर्देश जारी होने से पहले राज्य में नया ढांचा लागू किया जाता है, तो बाद में उसे पुनः संशोधित करना पड़ सकता है, जिससे प्रशासनिक विसंगतियां, वित्तीय हानि तथा शिक्षकों और अधिकारियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न होगी।

वक्ताओं ने वर्ष 2013 में एससीईआरटी और डायट के पुनर्गठन का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय बिना समग्र अध्ययन के तैयार किए गए ढांचे में डायटों में उप प्राचार्य का पद नहीं रखा गया था, जिसके कारण राज्य को लंबे समय तक अकादमिक एवं वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। केंद्र सरकार की अनुशंसाओं के अनुरूप व्यवस्था न होने से केंद्रीय सहायता प्राप्त करने में भी कठिनाइयां आईं।

बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि जब तक राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा और उससे संबंधित दिशा-निर्देश केंद्र सरकार तथा एनसीटीई द्वारा जारी नहीं कर दिए जाते, तब तक एससीईआरटी और डायट के नए ढांचे को लागू करने की प्रक्रिया स्थगित रखी जाए। राष्ट्रीय अनुशंसाओं के अध्ययन के बाद ही उत्तराखंड की आवश्यकताओं के अनुरूप दीर्घकालिक और वैज्ञानिक शिक्षा ढांचा तैयार किया जाए।

बैठक में भुवनेश पंत, राकेश रावत, मनोज शुक्ला, रविदर्श तोपाल, मनोज बहुगुणा, अरुण थपलियाल, दिनेश चौहान, हरेंद्र अधिकारी, हरीश बड़ोनी, सुशील गैरोला, रमेश पंत सहित लगभग 40 प्रवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन मंत्री अखिलेश डोभाल एवं रमेश पंत ने संयुक्त रूप से किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
  • देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट
  • दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल
  • रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल
  • जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • बैरागीवाला में खूनी संघर्ष पर SSP का बयान, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.