सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सहसपुर हिंसा पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, कहा- प्रदेश का सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 9:04 अपराह्न
देहरादून : सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में हुई हिंसक घटना के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में हिंसा और अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों को ऐसा दंड दिया जाएगा, जो भविष्य के लिए नजीर बने। गौरतलब है कि शनिवार को बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया था। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खेतों में पानी देने को लेकर शुरू हुए विवाद ने बाद में गंभीर रूप ले लिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों के आसपास आगजनी और पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रशासन ने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
  • देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट
  • दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल
  • रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल
  • जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • बैरागीवाला में खूनी संघर्ष पर SSP का बयान, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.