शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, आरोपी के घर में आगजनी और बुलडोजर कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 9:03 अपराह्न

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की हत्या के बाद रविवार को क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान एक आरोपी के घर में आगजनी की घटना भी सामने आई। बाद में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बताया गया कि विनोद अपने भाइयों अशोक और राजेश के साथ खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि इम्तियाज, रज्जाक तथा उनके साथियों ने विनोद और उनके भाइयों पर धारदार एवं भारी हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल तीनों भाइयों को उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान विनोद की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गांव में एकत्र होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक आरोपी के घर में आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
  • टीएचडीसी की टनल में हादसों का सिलसिला, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.