रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारतीय सेना का नया ड्रेस कोड लागू, औपनिवेशिक परंपराओं को किया गया समाप्त

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 8:28 अपराह्न

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और सैन्य परंपराओं से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव करते हुए नया ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026’ मैनुअल जारी किया है। 174 पृष्ठों के इस मैनुअल का उद्देश्य औपनिवेशिक दौर की बची-खुची परंपराओं को समाप्त कर भारतीय पहचान और सैन्य संस्कृति को और मजबूत करना बताया गया है।

नए नियमों के तहत औपचारिक अवसरों पर अधिकारियों को बंद गले वाली ‘बंदी जैकेट’ पहनने की अनुमति दी गई है। वहीं, कई औपनिवेशिक परंपराओं से जुड़े प्रावधानों को समाप्त या वैकल्पिक बनाया गया है। परेड के दौरान रिव्यूइंग अधिकारियों के लिए तलवार रखना अब अनिवार्य नहीं रहेगा, जबकि कुछ औपचारिक ड्रेसों से सेरेमोनियल पाउच बेल्ट भी हटा दी गई है।
सेना ने सभी रैंकों के लिए ‘3बी’ नामक नई शीतकालीन वर्दी भी शुरू की है, जिसमें अंगोला शर्ट, बैटल जैकेट और बेरेट शामिल होंगे।

मैनुअल में सैनिकों के पहनावे के साथ-साथ उनकी ग्रूमिंग और व्यक्तिगत प्रस्तुति से जुड़े नियमों को भी स्पष्ट किया गया है। टैटू और शरीर में पियर्सिंग पर प्रतिबंध बरकरार रखा गया है। वर्दी के साथ किसी भी प्रकार का ब्रेसलेट पहनने की अनुमति नहीं होगी, सिवाय धार्मिक अवसरों पर कलाई में बंधे पवित्र धागे के। धार्मिक प्रतीकों के प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी, हालांकि सिख सैनिकों को इसमें विशेष छूट प्रदान की गई है।
मूंछों की लंबाई 12 सेंटीमीटर से अधिक नहीं हो सकेगी। इसके अलावा वर्दी में रहते हुए डिओडोरेंट और परफ्यूम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि आफ्टर-शेव लोशन की अनुमति होगी।

महिला अधिकारियों और सैनिकों के लिए भी स्पष्ट ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। वे सादे रंगों की साड़ी अथवा दुपट्टे के साथ कुर्ता-सलवार पहन सकेंगी, लेकिन बिना आस्तीन वाले कुर्ते, पलाजो और अन्य कैजुअल लोअर पहनने की अनुमति नहीं होगी। लिपस्टिक, रंगीन नेल पॉलिश, बिंदी और नोज पिन पर भी प्रतिबंध रहेगा, जबकि सिंदूर लगाने की अनुमति होगी, बशर्ते वह टोपी या बेरेट के नीचे दिखाई न दे।

मैनुअल में सेना की शब्दावली से ‘रॉयल’ जैसे औपनिवेशिक शब्दों को भी हटाया गया है। सेना अधिकारियों के अनुसार यह कदम भारतीय सैन्य परंपराओं को देश की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सेना में स्वदेशीकरण और भारतीयकरण की यह प्रक्रिया पिछले कुछ वर्षों से लगातार जारी है। इसका उद्देश्य सैन्य परंपराओं, प्रक्रियाओं और प्रतीकों को भारतीय मूल्यों और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप ढालना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
  • देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट
  • दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल
  • रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल
  • जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • बैरागीवाला में खूनी संघर्ष पर SSP का बयान, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.