शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

शेयर करें !
posted on : जून 12, 2026 10:49 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने के उद्देश्य से आज रेलवे स्टेशन, वाल्मीकि चौक, कर्नाटक भवन एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा द्वारा किया गया। अभियान में परिवहन कर अधिकारी रविन्द्र पाल सैनी सहित विभागीय प्रवर्तन दल भी सम्मिलित रहा। प्रवर्तन अभियान के दौरान सार्वजनिक परिवहन वाहनों, ऑटो-रिक्शा, विक्रम एवं ई-रिक्शाओं की सघन जांच की गई। जांच के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव, परमिट की शर्तों के उल्लंघन, बिना वैध दस्तावेज वाहन संचालन, बीमा एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की कमी जैसी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 30 वाहनों के चालान किए गए। वहीं गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 07 ऑटो/विक्रम वाहनों को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त ई-रिक्शाओं की विशेष जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 10 ई-रिक्शाओं को भी सीज किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं स्वामियों को यात्री सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के पालन के संबंध में जागरूक भी किया गया।
एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा एवं जनपद में बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बिना वैध फिटनेस, परमिट अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने कहा कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। जनहित एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख सदैव अद्यतन रखें तथा मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं नियमसम्मत परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा इस प्रकार के औचक प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.