शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : नमस्ते योग ऐप के माध्यम से कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 12:38 पूर्वाह्न

पौड़ी : आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं जन-जागरुकता के उद्देश्य से आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिला कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित “नमस्ते योग” ऐप के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों को योग के महत्व, उसकी वैज्ञानिक उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कर्मचारियों को व्यावहारिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी ट्रेनिंग” रखी गई है। उन्होंने कर्मचारियों को “नमस्ते योग” ऐप की विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया कि यह ऐप लोगों को घर, कार्यालय अथवा यात्रा के दौरान भी कम समय में सरल एवं प्रभावी योगाभ्यास करने की सुविधा प्रदान करता है। ऐप में विभिन्न आयु वर्गों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप योग सत्र उपलब्ध हैं, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार योग को दिनचर्या में शामिल कर सकता है।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी लंबे समय तक कार्यालयों में बैठकर कार्य करते हैं, जिसके कारण शारीरिक निष्क्रियता बढ़ रही है और गर्दन दर्द, कमर दर्द, मोटापा, तनाव, अनिद्रा एवं अन्य जीवनशैली संबंधी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास इन समस्याओं के प्रभावी समाधान के रूप में कार्य करता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है, ताकि स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान योग अनुदेशिका गीता ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, पद्मासन, भद्रासन, त्रिकोणासन सहित विभिन्न सामान्य योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही ध्यान एवं मेडिटेशन की विभिन्न विधियों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित ध्यान मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अत्यंत प्रभावी है।

योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योगाभ्यास के दौरान सही शारीरिक मुद्रा, श्वास-प्रश्वास की तकनीक तथा दैनिक जीवन में योग को सहज रूप से अपनाने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

आयुष विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों को नियमित योग करने, संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा “नमस्ते योग” ऐप का अधिकाधिक उपयोग कर प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, जिला खनन अधिकारी अंकित मुयाल, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.