गुरूवार, जून 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2026 7:43 अपराह्न
  • पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, कोर्ट के स्टे के बावजूद कब्जे और प्लॉटिंग हो रही थी
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर भू-माफियाओं के कब्जे से मोथरोवाला में तनाव
  • संगतों ने कहा एक इंच जमीन पर भी नहीं होने देंगे कब्जा

देहरादून। राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क और जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की मोथरोवाला स्थित लगभग पांच बीघा भूमि को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। दरबार प्रशासन और संगतों ने मामले को उजागज करते हुए जानकारी दी कि न्यायालय द्वारा स्टे आॅर्डर जारी होने के बावजूद भूमाफिया नितिन मनेरिया नामक व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर लगातार अतिक्रमण, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किए जा रहे थे। इस मामले में थाना क्लेमेन्टाउन में एफआईआर दर्ज हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 को दोपहर लगभग दो बजे बड़ी संख्या में संगतें दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर कार सेवा और निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। तभी कहीे से नितिन मनेरिया को इसकी भनक लगी और वह आपने साथियों के साथ 06 कारों, थार व इनोवा में आकर रिवाल्वर के साथ झाडियों में छुप गया। संगतें कई जत्थों में वहां पहुंच रहीं थीं। कई कारें व 5 बसें जिसमें 500 से अधिक संगतें थीं, संगतों मंे से 5 – 6 लड़के कार से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। तभी अचानक नितिन मनेरिया और कुछ अन्य लोगों द्वारा संगत पर अचानक पत्थरबाजी, मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हमले के दौरान संगतों के कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए आरोपी नितिन मनेरिया को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ आए अन्य लोग मौके से फरार हो गए। बाद में बड़ी संख्या में संगतों के पहुंचने पर स्थिति पूरी तरह बदल गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उत्तराखण्ड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नितिन मनेरिया पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

घटनास्थल पर ही भूमाफिया नितिन मनेरिया ने कैमरे के सामने यह स्वीकार किया कि संबंधित भूमि श्री दरबार साहिब की है और उससे गलती हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी क्षेत्रों से आये बदमाश भूमाफिया किस्म के लोग यहां घूम रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है, उन्हीं हथियारों में रिवाल्वर, पिस्टल से उन्होंने संगतों को डराने की कोशिश भी की थी, लेकिन संगतों ने साहस, जोश, आक्रोश व भीड़ को देखकर नितिन मनेरिया के साथी वहां से भाग गये और नितिन संगतों के हाथ पकड़ा गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के दौरान हुई पत्थरबाजी और मारपीट में कुछ संगतों के घायल हुई हैं। घायलों का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद संगतों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगतों ने स्पष्ट कहा है कि वे श्री दरबार साहिब की एक इंच भूमि पर भी अवैध कब्जा नहीं होने देंगे और अपनी धार्मिक संस्था की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए हर वैधानिक प्रयास जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में देहरादून में भू-माफियाओं की गतिविधियों और जमीनों पर अवैध कब्जों के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में मोथरोवाला की यह घटना एक बार फिर भू-माफियाओं के बढ़ते दायरे और उनके कथित नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रशासन का कहना है कि वह अपनी सभी स्वामित्व वाली भूमि के वैध अभिलेख शासन-प्रशासन को उपलब्ध करा चुका है तथा समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी भी दी जाती रही है। श्री दरबार साहिब प्रशासन व संगतों के निरंतर अपनी जमीनों की देखभाल, निरीक्षण व बाउन्ड्रीवॉल बनाने से भू-माफियाओं के हौसले पस्त हो गये है, संगतों ने भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है, कि अगर उन्होंने श्री दरबार साहिब की जमीनों की तरफ कब्जा करने की दृष्टि से देखा भी तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। संगतें हजारों की संख्या में आकर उनको घरों से उठवाकर देहरादून की सड़कों पर दौड़ायेगी। श्री दरबार साहिब ने शासन-प्रशासन को अपनी जमीनों के समस्त स्वामित्व वाली जमीनों के कागजात सौंपे है और भू-माफियाओं के बारे में भी सूचना दी है, और किसी तरह से शांति व्यवस्था भंग न हो इसकी प्रार्थना की है।

इस बीच दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के वरिष्ठ व्यवस्थापक विजय गुलाटी द्वारा कुछ व्यक्तियों की सूची संगतों को उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनसे संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार के भ्रम, विवाद अथवा षड्यंत्र की आशंकाओं को शांतिपूर्ण ढंग से दूर किया जा सके। दरबार प्रशासन ने कहा है कि उसका उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपनी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही शासन-प्रशासन से भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की मांग की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
  • धामी सरकार ने लिया फैसला, नीट छात्रों को फ्री बस सेवा का ऐलान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.