शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‎जरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें – सीडीओ अशोक जोशी

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 12:24 पूर्वाह्न

पौड़ी : ‎बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए।

‎गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बालिकाओं से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बेटियों को शिक्षा, बेहतर भविष्य एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग मिल सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

‎मुख्य विकास अधिकारी ने बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस विभाग के समन्वय से आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की स्थापना, रिफिलिंग व्यवस्था एवं निर्धारित मूल्य की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि इन मशीनों को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाए, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गतिविधियां अधिक रहती हैं तथा उनकी नियमित रिफिलिंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

‎बैठक के दौरान मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, कन्या धन योजना, बालिका सुरक्षा एवं अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। ‎प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा रावत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय कार्ययोजना एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पूजा रावत ने किया।

‎बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, सहायक जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल, एसीएमओ डॉ. अमित, सीडीपीओ महबूब खान, उपनिरीक्षक अनीता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह कंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.