सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड के दिव्यांग खिलाड़ियों का कमाल, एशियन पैरा थ्रो बॉल में जीता ब्रॉन्ज

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2026 12:14 पूर्वाह्न

रुड़की: अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर उत्तराखण्ड का नाम रोशन हुआ है। मलेशिया में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रुड़की के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रुड़की में उनका भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

आदर्शनगर स्थित रोटरी इन्टरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रवि प्रकाश ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर रुड़की, उत्तराखंड और भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश देती है।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगता कभी भी किसी व्यक्ति की सफलता में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड में जल्द दिव्यांग खेल नीति लागू होगी, जिससे ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकेंगे।

सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय रोटरी क्लब, अपने सहयोगियों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक नई शुरुआत है और भविष्य में भी वे देश के लिए बड़े स्तर पर पदक जीतने का प्रयास जारी रखेंगे।    

रुड़की के इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता यह साबित करती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि खेल जगत के साथ-साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.