मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2026 12:06 पूर्वाह्न

खिर्सू : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के पहले दिन श्रीनगर और खिर्सू क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया, वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की तथा खिर्सू क्षेत्र में सड़क परियोजना का लोकार्पण किया।

श्रीनगर के बूथ संख्या-98 में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ सफाई कार्य किया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जुड़ा सतत अभियान बताते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद खिर्सू स्थित घंडियाल मंदिर परिसर में आयोजित वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और हरित वातावरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री ने सकन्याणा-मल्ला मोटर मार्ग के लगभग 1.7 किलोमीटर डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 1.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर दिनेश पटवाल, प्रकाश सती, सूर्य प्रकाश नौटियाल, दिनेश उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, जबर सिंह, विजयलक्ष्मी रतूड़ी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.