रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2026 4:48 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजकीय पॉलिटेक्निक, पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करने से रोकना शिक्षकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि छात्र के पुलिस विभाग में तैनात पिता और मामा ने कॉलेज परिसर में घुसकर शिक्षकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के विरोध में पूरा शिक्षक संघ एकजुट हो गया है और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, 4 जून को राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो छात्र एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका से नकल करते हुए दिखाई दिए। परीक्षा नियंत्रक समिति ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों को कंट्रोल रूम में बुलाया।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से लिखित माफीनामा देने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्र ने अपने परिजनों के पुलिस विभाग में होने का हवाला देते हुए कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई न की जाए, अन्यथा उसका करियर बर्बाद हो जाएगा। इसके बाद समिति ने नरमी बरतते हुए उसे दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी। छात्र ने परीक्षा पूरी की और घर लौट गया।

5 जून: कॉलेज परिसर में घुसकर शिक्षकों पर हमला

घटना के अगले दिन, 5 जून को जब कॉलेज स्टाफ प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ था, तभी नकल के आरोप में पकड़े गए छात्र के माता-पिता, मौसी और एक अन्य व्यक्ति, जिसे जेई बताया जा रहा है, पॉलिटेक्निक पहुंचे।

शिक्षकों का आरोप है कि ये लोग सीधे कंट्रोल रूम में घुस आए और वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने हाथ में जो भी सामान आया, उसी से शिक्षकों पर हमला किया। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे अन्य शिक्षकों के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। शिक्षकों का दावा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद करीब दो घंटे तक हंगामा और गाली-गलौज जारी रही।

मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मी पर लगे गंभीर आरोप

इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे छात्र के पिता महेश कंडवाल और उसके मामा दोनों ही पुलिस विभाग में तैनात हैं। उल्लेखनीय है कि महेश कंडवाल ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक भी जीता था। अब उन्हीं पर शिक्षकों के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर

मामले को लेकर सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि पटेलनगर थाने में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। छात्र के परिजनों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान उनके बेटे के साथ शिक्षकों ने मारपीट की, जबकि शिक्षकों का कहना है कि अभिभावकों ने कॉलेज परिसर में घुसकर उन पर हमला किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

कार्रवाई की मांग पर अड़े शिक्षक

वहीं, राजकीय पॉलिटेक्निक के शिक्षक और कर्मचारी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कठोर कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह घटना न केवल शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली वर्दी से जुड़े लोगों के आचरण को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा करती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
  • राजकीय मानदेय को लेकर सड़क पर उतरे पीटीए शिक्षक
  • आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड बना मिसाल, BRICS बैठक में मॉडल की हुई प्रशंसा
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला से दुष्कर्म व धमकी के आरोप में नामजद आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी में 11 जून को लगेगा विशेष आधार नामांकन शिविर, आधार से वंचित नागरिकों को मिलेगा लाभ, लंबित नामांकन मामलों का भी होगा निस्तारण
  • विश्व साइकिल दिवस पर गोपेश्वर में निकली साइकिल रैली
  • घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, ₹29 बढ़े दाम, तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी
  • देहरादून में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, साहित्यकारों ने बिखेरा काव्य का रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.