सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल जिले को शीघ्र मिलेगी आधुनिक इण्डोर खेल सुविधा, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने लिया प्रगति कार्यों का जायज़ा

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2026 4:18 अपराह्न

पौड़ी : जनपद मुख्यालय स्थित कण्डोलिया इण्डोर स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त विकसित खेल परिसर के रूप में तैयार करने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को इण्डोर स्टेडियम एवं खेल कार्यालय का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों, उपलब्ध खेल सुविधाओं तथा आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में बैडमिंटन कोर्ट के सुदृढ़ीकरण हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी थी, जिसके उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कराया गया। लंबे समय से उपयोग के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी फ्लोरिंग को बदलते हुए कोर्ट का पुनर्निर्माण कराया गया है। इसके अंतर्गत आधुनिक फ्लोरिंग और कोर्ट मैट स्थापित किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर खेल वातावरण प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर खेल अवसर उपलब्ध कराने के लिए खेल अवसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इण्डोर स्टेडियम में चार बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं, जिनके सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है तथा शीघ्र ही खिलाड़ियों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इण्डोर खेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जिलाधिकारी ने स्टेडियम में हाल ही में स्थापित प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त लाइटें लगाने, मुख्य प्रवेश द्वार पर फोकस लाइट स्थापित करने तथा आकर्षक साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के साथ-साथ परिसर का समुचित सौंदर्यीकरण भी आवश्यक है, जिससे खिलाड़ियों और आगंतुकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो।

स्टेडियम परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने पाइपलाइन व्यवस्था को व्यवस्थित करने, जालियों पर रंग-रोगन कराने तथा भवन के रखरखाव कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। लकड़ी से निर्मित संरचनाओं के संरक्षण हेतु गुणवत्तापूर्ण वुडन पॉलिश कराने को भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपकरणों एवं खेल सामग्री के सुरक्षित रखरखाव के लिए कैबिनेट निर्माण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल कार्यालय में पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं की भी समीक्षा की और खिलाड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

लॉन टेनिस कोर्ट के आसपास आवश्यक विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए विस्तृत आकलन तैयार करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जलापूर्ति व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा। उन्होंने सभी जल कनेक्शनों को सुचारु रखने तथा खेल परिसरों के रखरखाव को नियमित रूप से मॉनिटर करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना का विकास केवल खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनपद में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत, डीएसटीओ राम सलोने, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक सेमवाल, कनिष्ठ अभियंता वैभव चन्दोला सहित अन्य अधिकारी एवं कोच उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.