गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राहुल गांधी के दौरे से भाजपा में घबराहट, अमर्यादित भाषा पर उतर आए नेता – सूर्यकांत धस्माना

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 11:47 अपराह्न

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियां उनकी घबराहट को दर्शाती हैं।

अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा नेता सवाल उठा रहे थे कि वह उत्तराखंड क्यों आ रहे हैं, जबकि खराब मौसम के कारण उनके पौड़ी और अल्मोड़ा कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने के बाद भाजपा यह पूछने लगी कि वह कार्यक्रम स्थलों पर क्यों नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस विरोधाभासी रवैये से उसकी बेचैनी साफ दिखाई देती है।

धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रवक्ताओं से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी तक ने राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो राजनीतिक शिष्टाचार के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संबोधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी के वर्चुअल संबोधन का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों, विकलांगता पेंशन, वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) तथा अग्निपथ योजना पर विस्तार से अपनी बात रखी।

धस्माना के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निपथ योजना को समाप्त कर सेना में पूर्व व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाएगी। इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : मायापुर चमोली टीएचडीसी टनल हादसा रैस्क्यू अभियान में तेजी
  • 20 अगस्त को गोपेश्वर में होगी PIB की क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’
  • जय बद्री विशाल सहकारिता की कमान विनिता देवी को
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण : प्रमोद नौटियाल की मां ने BKTC की RTI सूचना पर उठाए सवाल
  • THDC टनल हादसा : एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला गया, एक की तलाश जारी
  • ऋषिकेश में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने दो लोगों को बचाया
  • उत्तराखण्ड के गाँधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को किया याद
  • टीएचडीसी टनल हादसा : तीनों लापता श्रमिकों के शव बरामद, सर्च अभियान पूरा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रेन डांस
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.