गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

20 साल से अधूरी सड़क पर फूटा गुस्सा, बीडीसी बैठक में धरने पर बैठे बेमरु प्रधान

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 11:56 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। विकासखण्ड दशोली सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब बेमरु के प्रधान रविन्द्र नेगी ने 20 वर्षों से अधूरे पड़े सेंजी लगा-मेकोट-बेमरु-स्यूण-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग का मुद्दा उठाया। सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी और विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सदन के भीतर ही धरना शुरू कर दिया।

ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय मौजूद थे। बैठक में क्षेत्र की कई जनसमस्याओं पर चर्चा हुई, लेकिन सड़क का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में रहा।

प्रधान रविन्द्र नेगी ने कहा कि सेंजी लगा-मेकोट-बेमरु-स्यूण-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुए दो दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक सड़क डुमक गांव तक नहीं पहुंच पाई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन सहित कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सड़क को अब स्यूण से डुमक गांव तक नहीं जोड़ा जाएगा। विभाग के इस जवाब से आक्रोशित प्रधान सदन में ही धरने पर बैठ गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने प्रधान को आश्वस्त किया कि सड़क को हर हाल में डुमक गांव तक जोड़ा जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से बैठकर सड़क के अलाइनमेंट में आवश्यक परिवर्तन करने तथा जल्द नया प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

डीएम के स्पष्ट आश्वासन और कार्रवाई के निर्देशों के बाद ग्राम प्रधान ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद बैठक की कार्यवाही पुनः सुचारू रूप से संचालित हुई। सड़क निर्माण को लेकर जिलाधिकारी के आश्वासन से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान; सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस; 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • मानसून को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मालन, सुखरौ और खोह नदियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • पौड़ी गढ़वाल : मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का आधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बढ़ रही चयन की संख्या
  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • उत्तराखंड : दरांती से किया मुकाबला, महिला ने गुलदार को मार भागाया
  • कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार शिव भक्ति में सराबोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.