सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा और मानसून को लेकर नगर निकायों की तैयारियां परखी, आयुक्त ने दिए ये दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 11:45 अपराह्न

पौड़ी : गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने मानसून सीजन से पूर्व नगर निकाय क्षेत्रों में संभावित जलभराव की समस्याओं तथा उनके निराकरण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल मुख्यालय पौड़ी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का विस्तृत जायज़ा लिया।

बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव संभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित जल निकासी के लिए पंपों एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। आयुक्त ने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष विद्युत ऑडिट कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को मुनिकीरेती क्षेत्र में एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से स्वच्छता संबंधी जनजागरुकता अभियान संचालित करने को कहा।

आयुक्त ने कहा कि मानसून पूर्व किए जा रहे सभी कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट संबंधित विभागों को उपलब्ध करायी जाए। बरसाती जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए नालों एवं नालियों की व्यापक सफाई समय से पूरी की जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने नगर निकायों को मानसून से पूर्व स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जनजागरुकता आवश्यक है। उन्होंने सार्वजनिक एवं सुलभ शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आंतरिक सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने, नालियों की मरम्मत एवं सफाई कराने तथा पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही स्वच्छता के प्रति व्यापक प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी आधारित जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़े नगर निकाय अपने क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड तथा पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान स्थापित करें। उन्होंने स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निकाय क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में निर्माणदायी संस्थाओं के माध्यम से क्षतिग्रस्त नालियों एवं जल निकासी संरचनाओं की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि टूटी हुई नालियों के कारण वर्षा के दौरान आवासीय क्षेत्रों में जलभराव एवं अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए इनके सुधार में किसी प्रकार की देरी न की जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में पार्किंग स्थलों की नियमित साफ-सफाई, आंतरिक मोटर मार्गों पर ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) उत्तम सिंह चौहान, विभिन्न जिलों के अपर जिलाधिकारी, नगर निगमों के आयुक्त, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.