मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस ने चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में लगाई गुहार

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2026 11:32 अपराह्न

अल्मोड़ा। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा एवं राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड सह-प्रभारी पूनम पंडित के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चितई स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर पहुंचकर न्याय की प्रार्थना की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि घटना को लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है।

अल्मोड़ा के प्रसिद्ध चितई गोल्ज्यू देवता मंदिर में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के सभी दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा तथा राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड सह-प्रभारी पूनम पंडित ने गोल्ज्यू देवता के समक्ष प्रार्थना पत्र अर्पित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या को लगभग तीन वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा होना चाहिए तथा यदि किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका रही है तो उसे भी कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि न्याय के देवता के रूप में विख्यात गोल्ज्यू देवता के दरबार में वे इस आशा के साथ पहुंचे हैं कि अंकिता भंडारी प्रकरण में सभी दोषियों को उनके अपराध के अनुरूप दंड मिले और पीड़ित परिवार को न्याय प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लगातार उठाती रही है और भविष्य में भी यह संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.