गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:49 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। भारत-तिब्बत सीमा से सटी नीती घाटी तीन दिनों तक साहसिक खेलों, रोमांच और सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बनी रही। 31 मई से 2 जून तक आयोजित नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के अंतिम दिन मंगलवार को गमसाली से मलारी के बीच आयोजित 30 किमी एमटीबी चैलेंज ने प्रतिभागियों के साहस, सहनशक्ति और जुनून की शानदार मिसाल पेश की। दुर्गम पहाड़ी मार्गों, चुनौतीपूर्ण ट्रैकों और हिमालयी वादियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

एमटीवी चैलेंज प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग की 30 किमी साइकिलिंग में खरिकसिंग अडॉनिस तांगपू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। सूरज राणा मगर दूसरे और प्रकाश थापा मगर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अवनी डरियाल ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि संध्या मौर्या दूसरे और इंद्रा कुमारी तमांग तीसरे स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग की 15 किमी एमटीबी चैलेंज में प्रज्जवल चैहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। इशांत सिंह अधिकारी दूसरे और अश्विन रौथान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के 27 राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा युवाओं को फिटनेस और साहसिक खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा।

इस दौरान नीती घाटी खेल, रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का जीवंत केंद्र बनी रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, भारतीय सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा विभाग, पर्यटन विभाग और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन ने एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड की सीमांत घाटियां केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, बल्कि साहसिक पर्यटन और खेल गतिविधियों के लिए भी अपार संभावनाएं रखती हैं। यह आयोजन भविष्य में नीती घाटी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान; सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस; 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • मानसून को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मालन, सुखरौ और खोह नदियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • पौड़ी गढ़वाल : मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का आधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बढ़ रही चयन की संख्या
  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • उत्तराखंड : दरांती से किया मुकाबला, महिला ने गुलदार को मार भागाया
  • कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार शिव भक्ति में सराबोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.