सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : तहसील दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:52 अपराह्न

रिखणीखाल : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में मंगलवार को रिखणीखाल में उपजिलाधिकारी लैंसडाउन शालिनी मौर्य की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 22 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से विद्युत, पेयजल, लोक निर्माण विभाग तथा पीएमजीएसवाई से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।

उपजिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है, वहां आवश्यकता अनुसार टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी पेयजल योजनाओं के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फॉल्ट की समस्याओं का तत्काल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त विद्युत लाइनों से सटे एवं टकरा रहे पेड़ों की लॉपिंग कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है। इससे स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है तथा लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटी एवं सामान्य शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाए।

उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित निगरानी एवं स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ताओं तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए। तहसील दिवस के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल, एडीओ पंचायत सुनील कोटनाला, जेई पेयजल अनु गैरोला, जेई जल संस्थान शनि कुमार, खाद्य पूर्ति निरीक्षक प्रियंका बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.