गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बहुगुणानगर को बचाने की कवायद शुरू, 50 करोड़ से होगा भूधंसाव क्षेत्र का ट्रीटमेंट

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:53 अपराह्न

कर्णप्रयाग (चमोली)। लंबे इंतजार और आंदोलन के बाद आखिरकार बहुगुणानगर भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य शुरू हो गया है। शासन से स्वीकृत 50 करोड़ रुपये की धनराशि से सिंचाई विभाग ने विधिवत भूमि पूजन के साथ भू-स्खलन और भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस परियोजना के तहत बहुगुणानगर के ऊपरी और निचले हिस्सों में व्यापक सुरक्षा कार्य किए जाएंगे।

कर्णप्रयाग नगर के सब्जी मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार भू-धंसाव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते कई मकान तिरछे हो गए हैं, जबकि अनेक भवनों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि करीब 35 परिवार आपदा के साये में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। हालांकि यह कार्य पहले शुरू होना था, लेकिन प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की मांग को लेकर बीते 5 मई से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रभावितों का कहना था कि सुरक्षा कार्य शुरू करने से पहले उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इस मांग को लेकर उन्होंने 19 दिनों तक आंदोलन जारी रखा। बाद में क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। 1 जून से सिंचाई विभाग ने भूधंसाव क्षेत्र के ट्रीटमेंट का कार्य प्रारंभ कर दिया।

सिंचाई विभाग के शुभम डोभाल ने बताया कि पूरे प्रभावित क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से ट्रीटमेंट कार्य किया जाएगा। पहले चरण में सब्जी मंडी परिसर और उसके आसपास के संवेदनशील हिस्सों में कार्य किया जा रहा है। इसके बाद कर्णप्रयाग-नैंनीसैंण मोटर मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य शुरू किए जाएंगे।

उधर, मुआवजे की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कमला रतूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मुआवजे के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रभावित परिवारों को अब उम्मीद है कि सुरक्षा कार्यों के साथ-साथ मुआवजे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इससे वर्षों से संकट झेल रहे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान; सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस; 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • मानसून को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मालन, सुखरौ और खोह नदियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • पौड़ी गढ़वाल : मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का आधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बढ़ रही चयन की संख्या
  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • उत्तराखंड : दरांती से किया मुकाबला, महिला ने गुलदार को मार भागाया
  • कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार शिव भक्ति में सराबोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.