शुक्रवार, जून 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून सत्र को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:56 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आगामी मानसून सीजन और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहते हुए तैयारियों को समय से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

डीएम गौरव कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को यात्रा मार्ग पर स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध रखने को कहा। ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग और एआरटीओ को पीपलकोटी, हाथीपहाड़ समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर अनाधिकृत पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।  उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यातायात संचालन की नियमित निगरानी की जाए तथा जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।

बैठक में ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और बाइक सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।  जिलाधिकारी ने कहा कि तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। ऐसे में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाइकर्स को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष अभियान संचालित किए जाएं।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए नियमित सैंपलिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। डीएम ने बदरीनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्गों पर स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को कहा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, यात्रा मजिस्ट्रेट तीरथ पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश आदि मौजूद रहे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में खुलेगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से किये 65 लाख मंजूर
  • चार रिपब्लिकन सांसदों ने अनिश्चितकालीन युद्ध रोकने के डेमोक्रेट्स के प्रस्ताव का किया समर्थन
  • 20 साल से अधूरी सड़क पर फूटा गुस्सा, बीडीसी बैठक में धरने पर बैठे बेमरु प्रधान
  • धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका
  • राहुल गांधी के दौरे से भाजपा में घबराहट, अमर्यादित भाषा पर उतर आए नेता – सूर्यकांत धस्माना
  • कंडोलिया मैदान और सिरासू गंगा तट पर हुआ योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता
  • चारधाम यात्रा और मानसून को लेकर नगर निकायों की तैयारियां परखी, आयुक्त ने दिए ये दिशा-निर्देश
  • पौड़ी में पहली बार स्थापित हुआ निर्यात हेल्प डेस्क, उद्यमियों को मिलेगी विशेषज्ञ सहायता
  • भूमि उपयोग नियम उल्लंघन पर DM की सख्ती, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.