शुक्रवार, जून 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हत्याकांड : प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री ने खोला राज

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:29 अपराह्न

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग, विश्वासघात और निर्ममता से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। बकेवर थाना क्षेत्र में 8 मई से लापता चल रहे 20 वर्षीय विजय निषाद की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या कर शव के टुकड़े किए गए और बाद में उन्हें जंगल में जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार विजय निषाद 8 मई से लापता था। परिजनों की शिकायत पर 11 मई को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने विजय की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें हमीरपुर निवासी किरन नामक महिला से लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी और संदेह के आधार पर महिला और उसके पति कामता प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि विजय और किरन के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर किरन का पति कामता प्रसाद उससे रंजिश रखता था। पुलिस के मुताबिक, 8 मई को किरन ने विजय को अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद कामता प्रसाद ने लकड़ी की चौखट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, ग्राइंडर मशीन की मदद से शव के हाथ-पैर काटे गए और फिर अवशेषों को बोरे में भरकर कानपुर के रेउना क्षेत्र स्थित जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया।

इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यूट्यूब सर्च हिस्ट्री रही। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दंपती ने इंटरनेट और यूट्यूब पर हत्या के बाद सबूत मिटाने के तरीके, हत्या की सजा, कानूनी धाराएं, फांसी और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी पहले से खोजी थी। मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री ने पुलिस को हत्या की साजिश और उसकी योजना से जुड़े अहम सबूत उपलब्ध कराए।

पुलिस पूछताछ में महिला ने आरोप लगाया कि विजय ने कुछ समय पहले उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी विवाद के चलते दोनों ने विजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हत्या में केवल पति-पत्नी ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। परिजनों का कहना है कि घटना को अंजाम देने में कई लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में खुलेगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से किये 65 लाख मंजूर
  • चार रिपब्लिकन सांसदों ने अनिश्चितकालीन युद्ध रोकने के डेमोक्रेट्स के प्रस्ताव का किया समर्थन
  • 20 साल से अधूरी सड़क पर फूटा गुस्सा, बीडीसी बैठक में धरने पर बैठे बेमरु प्रधान
  • धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका
  • राहुल गांधी के दौरे से भाजपा में घबराहट, अमर्यादित भाषा पर उतर आए नेता – सूर्यकांत धस्माना
  • कंडोलिया मैदान और सिरासू गंगा तट पर हुआ योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता
  • चारधाम यात्रा और मानसून को लेकर नगर निकायों की तैयारियां परखी, आयुक्त ने दिए ये दिशा-निर्देश
  • पौड़ी में पहली बार स्थापित हुआ निर्यात हेल्प डेस्क, उद्यमियों को मिलेगी विशेषज्ञ सहायता
  • भूमि उपयोग नियम उल्लंघन पर DM की सख्ती, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.