रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों में मारपीट, 5 युवक हिरासत में

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2026 12:25 पूर्वाह्न

रुद्रप्रयाग : जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल ढंग से संचालित हो रही है। अब तक तकरीबन 9.5 लाख से अधिक श्रद्धालुगण सुगमता के साथ बाबा के दर्शन कर चुके हैं। सकुशल चल रही यात्रा के बीच कतिपय आपसी मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बताते चलें कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग 16 से 18 किमी का लम्बा ट्रैक है। ऐसे मार्ग पर चलते समय आत्म अनुशासन की भी आवश्यकता होती है। परन्तु यात्रा काल में कतिपय घोड़ा-खच्चर संचालक पैदल मार्ग पर आपस में मारपीट कर शान्ति भंग करने सहित भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस प्रकार के वायरल हो रहे वीडियो का रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा संज्ञान लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

दिनांक 23 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें देखा जा सकता है 4-5 लोग लाठी डंडों के साथ आपस में मारपीट करने पर उतारू हो रखे हैं, जिससे यात्रा मार्ग की शान्ति भंग होने सहित पैदल आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन रहा था।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने इस वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की तस्दीक करने तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सहित पैदल यात्रा मार्ग के सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड द्वारा अथक प्रयासों से पूछताछ इत्यादि करके गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत से 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गयी। जिनके द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया कि इनका आपसी लेन-देन व घोड़ों के आपस में टकराने से इनके मध्य आपस में विवाद हो गया था और ये मारपीट पर उतारू हो गये थे। उस दिन इनके द्वारा किये गये इस प्रकार के कृत्य से प्रचलित पैदल यात्रा व्यवस्था के दौरान आवगमन कर रहे यात्रियों में भय व्याप्त हुआ तथा इनके द्वारा शान्ति भंग की गयी।

चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा इन सभी के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (शान्ति भंग) के तहत कार्यवाही कर सक्षम मा. न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही इन सभी के अश्व संचालन करने सम्बन्धी लाईसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही की रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग को प्रेषित की गयी है। साथ ही जिन व्यक्तियों द्वारा इन्हें अपने साथ काम पर रखा गया था उनको भी सख्त हिदायत दी गयी है कि वे भी निकट भविष्य में अपने साथ इस प्रकार के विवादित व्यक्तियों को बिल्कुल भी न रखें और इनका अनिवार्य रूप से स्थानीय पुलिस से सत्यापन अवश्य करायें।

 

आपस में मारपीट करने वाले व्यक्तियों का विवरण –

पार्टी-1 दिनेश शाहू पुत्र राधेश्याम शाहू निवासी-मौ0 पटरी इन्द्रेश हास्पीटल के पीछे थाना पटेल नगर जिला देहरादून हाल हॉकर जसपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी रांवलेख थाना ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग।

पार्टी-2 (1)-अर्पित चन्द्रा पुत्र विनोद चन्द्रा निवासी ग्राम भनेडा थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल हॉकर शैलेन्द्र सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी रामपुर थाना-सोनप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग।

(2)-विशाल सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी-उपरोक्त।

(3)-मौ0 उवेश पुत्र मौ0 लियाकत निवासी उपरोक्त।

(4)-मौ0 फरदीन पुत्र मौ0 इलियास निवासी उपरोक्त।

 

अपील- जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी है। केदारनाथ यात्रा अवधि में किसी भी प्रकार का रोजगार, व्यवसाय करने वालों से अपील है कि अपने रोजगार/व्यवसाय के दौरान किसी भी प्रकार का ऐसा कृत्य न करें, जिससे आपको किसी कानूनी कार्यवाही का सामना न करना पड़े।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘जश्न-ए-देहरादून’ की तारीख घोषित, पहुंचेंगे ख्यातिप्राप्त कवि और शायर
  • नशे के खिलाफ पौड़ी की अनूठी पहल, अनमोल जीवन से जागरुक होगी नयी पीढ़ी
  • जल संकट वाले क्षेत्रों को मिलेगी राहत, नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन
  • कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश, बेड पर मृत मिले युवक और युवती
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है – नितिन नबीन
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है: नितिन नबीन
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अवैध निर्माण सील
  • सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.