शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया गोपेश्वर कोतवाली का औचक निरीक्षण, डिजिटल पुलिसिंग पर दिया जोर

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2026 12:26 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली) । उत्तराखण्ड शासन के गृह सचिव शैलेश बगौली ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, जनसेवाओं तथा डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद मुख्यालय पहुंचने पर गृह सचिव का  पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश तथा अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

निरीक्षण के दौरान गृह सचिव ने कोतवाली परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, कार्यालयीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी प्रणाली, मालखाना, बैरक एवं भोजनालय का निरीक्षण किया। साथ ही आमजन को उपलब्ध कराई जा रही पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।

उन्होंने पुलिस कार्यों में फॉरेंसिक जांच प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने, डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित प्रबंधन तथा पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। 

जनमैत्री पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने जीरो एफआईआर और ई-एफआईआर जैसी व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन, शिकायतों के समयबद्ध पंजीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा लंबित मालों के निस्तारण, पुलिस कर्मियों की आवासीय सुविधाओं, बाल अपराध एवं पोक्सो से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा भी की।

निरीक्षण के दौरान गृह सचिव ने जनपद में पुलिस बल की रिक्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से महिला उपनिरीक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता बताई। उन्होंने जनपद में उपलब्ध फॉरेंसिक वाहन की स्थिति की जानकारी ली तथा वाहन के अत्यधिक पुराने होने पर नया वाहन उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गृह सचिव ने विशेष सचिव गृह निवेदिता कुकरेती के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम चमोली राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.