शुक्रवार, मई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीमांत नीति घाटी में होगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2026 5:51 अपराह्न

चमोली : उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं भारतीय सेना के संयुक्त सहयोग से आगामी 31 मई एवं 01 जून 2026 को सीमांत नीति घाटी में “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उच्च हिमालयी साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

भारत-तिब्बत सीमा के निकट स्थित नीति घाटी अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, उच्च हिमालयी भू-भाग एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जानी जाती है। “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” के माध्यम से देशभर से आने वाले प्रतिभागियों को इस क्षेत्र की प्राकृतिक भव्यता, रोमांचकारी ट्रैक एवं स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस, धैर्य, सहनशीलता एवं अन्वेषण की भावना का उत्सव है। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में सतत पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी है। आयोजन के दौरान स्थानीय होमस्टे, पारंपरिक उत्पाद एवं पर्यटन आधारित गतिविधियों को नई पहचान मिलने की संभावना है। प्रतिभागियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए आवास, चिकित्सा, संचार, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

भारतीय सेना, आईटीबीपी और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन का अनुभव मिल सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
  • ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, डीएम मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • घिल्डियाल गाँव में त्रिदिवसीय ग्रामोत्सव 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न
  • जमानत मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तुरंत आदेश और रिहाई के दिए निर्देश
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा
  • पौड़ी गढ़वाल : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
  • पौड़ी गढ़वाल : 4.13 ग्राम स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार
  • सीमांत नीति घाटी में होगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का आयोजन
  • रुड़की में पाकिस्तान से करोड़ों के ट्रांजेक्शन मामले में युवती गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.