गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी – डाॅ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2026 5:32 अपराह्न
  • समीक्षा बैठक में कहा, स्थानीय लोगों के हक-हकूकों का भी रखें ध्यान
  • श्रीनगर पाॅलीटेक्निक के भवनों को विभाग को वापस करने के निर्देश

देहरादून। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पूर्व में किये गये वायदों के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। इसके अलावा एनआईटी के अधिकारियों को तकनीकी शिक्षा विभाग के श्रीनगर स्थित पाॅलीटेक्निक काॅलेज के भवनों को वापस विभाग को सौंपने के भी निर्देश दिये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में तकनीकी शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रौद्योगिकी संस्थान के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता रखने के साथ ही तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप संस्थान को बिजली, पानी व सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करा दी है। संस्थान को बाकी अन्य कार्य स्वयं करने हैं। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कार्यदायी संस्थाओं की कार्यशैली अनुबंधों के अनुरूप नहीं प्रतीत हो रही है, जिस कारण स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बना हुआ है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि देने वाले एवं आस-पास के ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के साथ ही स्वरोजगार के भी अवसर दिये जाय। उन्होंने संस्थान द्वारा राजकीय पाॅलीटेक्निक श्रीनगर में अधिगृहित भवनों को धीरे-धीरे तकनीकी शिक्षा विभाग को वापस करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने प्रौद्योगिकी संस्थान के अधिकारियों को एनआईटी की सीमा में आने वाले ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

स्थानांतरण समय पर करें अधिकारी

तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभाग के अंतर्गत होने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के वार्षिक स्थानांतरण नियत समय पर करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विभाग के अंतर्गत सम्बद्ध एवं प्रतिनियुक्ति पर अन्य विभागों में तैनात समस्त कार्मिकों का प्रतिनियुक्ति एवं सम्बद्धीकरण समाप्त कर उन्हें वापस मूल पदों पर भेजने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर सचिव तकनीकी शिक्षा मनुज गोयल, डीन एनआईटी श्रीनगर प्रो. विवेक श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, कुलसचिव एनआईटी श्रीनगर एच.एम. आजाद, सचिव यूबीटीआर डाॅ. मुकेश माण्डेय, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षाा आलोक मिश्र, उप निदेशक प्राविधिक शिक्षा एस.के. वर्मा सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.