सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, फिर भी रच दिया इतिहास

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2026 3:03 अपराह्न

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वैभव ने महज 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली, हालांकि वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ तीन रन दूर रह गए। वैभव जब आउट हुए तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। दर्शकों के साथ खुद युवा बल्लेबाज को भी अपने आउट होने पर यकीन नहीं हुआ। ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय उनके चेहरे पर शतक से चूकने की निराशा साफ दिखाई दे रही थी।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज Chris Gayle के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका था, लेकिन वह 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हो गए।

मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और आउट होने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम के कोचों ने उन्हें बिना दबाव के खेलने और अभ्यास की तरह बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी।

वैभव ने कहा, “मेरे दिमाग में था कि यह नॉकआउट मुकाबला है और बड़ा मैच है। लेकिन कोचों ने कहा था कि जैसे अभ्यास में खेलते हो वैसे ही खेलो। मैंने शॉट फील्डर को देखकर खेलने की कोशिश की, इसी वजह से मिसटाइम हो गया। अगर मैं गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलता तो आसानी से छक्का हो सकता था।”

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 97 रन की पारी में 12 छक्के और पांच चौके लगाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

आईपीएल 2026 में अब तक वैभव 65 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड Chris Gayle के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

राजस्थान की शानदार जीत

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर आठ ओवर में 125 रन था। हालांकि इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने वापसी की और राजस्थान को 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन तक सीमित कर दिया। टीम आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 36 रन ही जोड़ सकी।

इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य का पीछा करने में सफल नहीं हो सकी और एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। राजस्थान रॉयल्स अब क्वालिफायर-2 में शुक्रवार को Gujarat Titans का सामना करेगी। जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.