गुरूवार, मई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड मौसम अपडेट : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 28 और 29 मई को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2026 2:39 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 28 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और गर्जन की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके अलावा 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली तथा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखने तथा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और कमजोर संरचनाओं से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • घंटाकर्ण मंदिर तक रोपवे, डांडाचली में बनाएंगे ईको पार्क – सीएम धामी
  • दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत
  • केदारनाथ यात्रा में खच्चर के चारे में छुपाकर ले जाई जा रही थी ₹3.5 लाख की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
  • IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, फिर भी रच दिया इतिहास
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलसे
  • उत्तराखण्ड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के ट्रांजेक्शन मामले में पिरान कलियर से युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : जंगल की भीषण आग बस्ती और हाईवे तक पहुंची, गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा को दी ₹138 करोड़ की सौगात
  • पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री सतपाल महाराज ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.