शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

bihar : सीतामढ़ी में ‘कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2021 7:24 अपराह्न
विजय शंकर (बिहार ब्यूरो )
पटना : सीतामढ़ी के बाजपट्टी में रविवार को ‘कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद जद(यू.) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की सोंच का ही नतीजा है कि जद(यू.) ने अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। अपने काम के बदौलत माननीय मुख्यमंत्री जी एक लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। जनता ने उन्हें विकास पुरूष की संज्ञा दिया है यह हमारे लिए गर्व की बात है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण ही जनता ने चैथी बार सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जो परिणाम आए उसे पार्टी ने चुनौती के रूप में लिया है। उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल को याद करते हुए कहा कि 2005 के पहले बिहार में जो हालात थे, हर कोई जानता है। कानून व्यवस्था इतनी चैपट हो चुकी थी कि शाम पांच बजे के बाद कोई अपने घर से नहीं निकलता था। घर का सदस्य जबतक घर वापस नहीं लौटता था लोग अनहोनी की आशंका से भयभीत रहते थे। हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण आम बात हो गई थी। बिहार में चल रहे आतंक राज से जनता त्राहिमाम कर रही थी। लेकिन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के बिहार की सत्ता संभालने के बाद परिस्थितियां बदली और बिहार विकास की राह पर चल पड़ा। बिहार में कानून का राज स्थापित होने के बाद हर क्षेत्र में विकास के काम हुए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने न्याय के साथ विकास का नारा दिया और उसे पूरा करके दिखाया। 2005 के पहले बिहार में सड़कों की क्या हालत थी किसी से छिपा नहीं है। लेकिन सरकार के दृढ़ निश्चय का ही परिणाम है कि आज बिहार के किसी भी कोने से लोग मात्र 6 घंटे में राजधानी पहुंचते हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पहुंचने का कोई साधन नहीं था, वहां हर गांव और टोले तक सड़क पहुंचाने का काम किया गया। पूरे प्रदेश में सड़क और पुल-पुलिया का निर्माण कराया गया। सात निश्चय योजना से आज हर पंचायत की तस्वीर और तकदीर बदल चुकी है। वहीं बिजली के क्षेत्र में अनेकों काम हुए। आज बिहार का हर घर बिजली की रोशनी से जगमग है। खेतों की सिंचाई के लिए अलग से बिजली की व्यवस्था की जा रही है।जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। सरकार ने हर गांव और टोले में सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसपर तेजी से काम हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण से लेकर हर क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुए। जनता की समस्या सुनने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता दरबार के साथ ही जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत और धारदार बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने कुशेश्वरस्थान और तारापुर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार बन जाने के बाद हमारा दायित्व खत्म नहीं हो जाता है बल्कि और भी बढ़ जाता है। उन्होंने 2024 और 2025 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के 15 साल के शासनकाल का आकलन करना चाहिए। 15 वर्ष पहले बिहार की जनता उन्हें नकार चुकी है और राजद के लालटेन में तेल खत्म हो चुका है। इस दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने आनेवाले दिनों में माननीय मुख्यमंत्री जी के होनेवाले दौरे की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने सब्जी उत्पादक किसानों के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दी और सीतामढ़ी में किसानों की कृषि से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही हैं उसे जल्द ही दूर कर लिए जाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री जमा खान, विधान परिषद के उप नेता श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, माननीय विधान पार्षद श्री रामेश्वर महतो, पूर्व सांसद श्री राम कुमार शर्मा, माननीय पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता, विधायक श्री दिलीप राय, विधायक श्री पंकज मिश्रा और पूर्व विधायक श्री खलील अंसारी, जिला संगठन प्रभारी श्री मेजर इकबाल हैदर, जिला संगठन प्रभारी श्री अजय कुशवाहा, प्रदेश सचिव श्री शक्ति सिंह, प्रदेश सचिव श्री रणविजय कुमार समेत कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुशवाहा ने किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टेक्नोलॉजी से बदलेगी गांवों की तस्वीर – IAS निधि यादव
  • टिहरी में “अखरोट ग्राम” का लोकार्पण, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • कोटद्वार : आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड : UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 14 परीक्षाओं की तिथियां घोषित
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार
  • फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी
  • केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा
  • लिवप्योर ने ऋषिकेश में शुरू किया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.