रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिरी नाले पर शुरु किये गये विकास कार्य का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2021 6:54 अपराह्न

 अधिकारियों को सीएम ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना ( बिहार ब्यूरो ) :– मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज होटल पाटलिपुत्र अशोका के बगल के रास्ते से होते हुए मजार के पास से नेहरु पथ होते हुए मंदिरी नाले के क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री के मंदिरी क्षेत्र में पहुँचने पर लोगों में भारी उत्साह दिखा और नारा लगाकर मंदिरी क्षेत्र में शुरू किये गये विकास कार्यों के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाले पर शुरू किये गये विकास कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिरी के ड्रेनेज पंपिंग प्लांट का निरीक्षण कर मंदिरी नाले पर होने वाले सड़क निर्माण कार्य के बारे में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मंदिरी नाले पर होने वाले सड़क निर्माण कार्य के संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कल पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत ‘मंदिरी नाला के विकास कार्य योजना का शिलान्यास किया था ।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी में शहर का गंदा पानी न जाये इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। मंदिरी नाले के पानी को ट्रीटेड कर पाइप के माध्यम से शहर के बाहर सिंचाई कार्य के लिए उपयोग में लाया जाय। नगर विकास एवं आवास विभाग, जल संसाधन विभाग के साथ मिलकर इस पर तेजी से काम शुरु करे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरी नाले पर बनने वाली सड़क को अशोक राजपथ के ऊपर से एलिवेटेड कर जे0पी0 गंगा पथ से जोड़ें। इस पथ का जे०पी० गंगा पथ से जुड़ने से कई रुटों के लोगों के लिए आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि मंदिरी नाले पर बनने वाली सड़क से लोगों के आवागमन में काफी सहूलियत होगी और इस इलाके का और विकास होगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त श्री अनिमेश पराशर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कृष्णमोहन जोशी समेत सात युवाओं की स्मृति में पोखड़ा में पौधरोपण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
  • मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा
  • नशे के खिलाफ दौड़ : एमकेवीएन की लेट्स रन मैराथन में 438 धावकों ने लगाई दौड़, छोटी धाविका नैंसी बनी आकर्षण का केंद्र
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
  • खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण का शिलान्यास
  • छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
  • चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल 
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
  • भाजपा-कांग्रेस की जंग में तीसरा कोण, यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा बन सकते हैं किंगमेकर
  • सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, 15 हिरासत में
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.