रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गजब : 57 साल से जूनियर हाईस्कूल के भवन पर ही चल रहा इंटर मीडिएट प्रशासनिक भवन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2020 5:28 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। देश व प्रदेश में शिक्षा के नाम पर तमाम परिवर्तनों का दावा तो किया जा रहा है पर इसकी जमींनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। 1963 में जूनियर हाईस्कूल के नाम पर बना विद्यालय का प्रशासनिक भवन वर्ष 2005 में इंटर मीडिएट बन जाने के बाद भी 2020 भी गुजरने वाला है लेकिन 57 साल बीत जाने के बाद भी इंटर कालेज को प्रशासनिक भवन नहीं मिला।

वर्ष 1963 में दस गांवों के सहयोग से इस गोदली में जूनियर हाईस्कूल के नाम पर भवन का निर्माण किया गया था। 1979 में इसी भवन पर विद्यालय को उच्चीकृत कर हाईस्कूल खोला गया और इसके बाद 2005 में इसे इंटर मीडिएट बनाया गया लेकिन इस विद्यालय को वर्तमान समय तक एक प्रशासनिक भवन नहीं मिल पाया। वर्ष 1963 में जूनियर हाईस्कूल के नाम पर बने प्रशासनिक भवन पर ही इंटर मीडिएट का प्रशासनिक भवन संचालित हो रहा है। हालात ये है कि जर्जर हुए विद्यालय भवन के कारण बरसात के दिनों में कक्षा कक्षों में पानी भर जाता है। प्रधानाचार्य व स्टाफ रूम जिसमें हाईस्कूल की कक्षाऐं संचालित होती है। उसका हाल भी ये है कि बरसात में यहां भी पानी भर जाता है। जिससे बच्चों की पढाई नहीं हो पाती है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक विद्यालय नहीं खुले है जिससे इस बार बच्चे अपने घरों में ही पठन पाठन करक रहे है लेकिन अन्य दिनों में यहां पर बच्चों का जीवन सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। अभिभावक संघ व क्षेत्र के प्रधानों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को कई बार जानकारी दी है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी गई है। नैल के प्रधान संजय रमोला, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह, गुडम के सज्जन सिंह, नौली के सतेंद्र सिंह का कहना है कि राइका गोदली के प्रशासनिक भवन के लिए कई बार शासन, प्रशासन व सरकार के विधायक से लेकर मंत्री तक को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन हालात जस की तस बनी हुई है। इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।

 

क्या कहते है अधिकारी

बरसात होने से स्टाफ कक्ष से लेकर हाईस्कूल इंटर के बच्चों की कक्षा तक पानी पानी ही रहता है जिसके कारण पठन-पाठन कार्य सही से नहीं हो पाता है। इस संबंध में कई बाहर विभाग को अवगत भी कराया गया है। 2014 में विद्यालय की ओर से मुख्य भवन निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया अभी विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

रूपचंद सैलानी, प्रधानाचार्य, राइका गोदली, चमोली।

 

गोदली इंटर कालेज  के मुख्य भवन के लिए 88 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन कोविड-19 के कारण इस बार प्रस्ताव रूका हुआ है, प्रस्ताव पास होते ही विद्यालय की समस्या हल हो जाएगी।

ज्ञानी लाल सैलानी, खंड शिक्षा अधिकारी, पोखरी, चमोली।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.