गुरूवार, मई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खाली होते पहाड़ों के दर्द को लेकर मैदान में उतरी यूजेएसपी

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2026 12:29 अपराह्न

देहरादून।  प्रेस क्लब देहरादून में सोमवार को उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी ने अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कार्यक्रम में पारंपरिक राजनीतिक बयानबाजी से अलग पलायन, खाली होते गांव, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं की समस्याओं को मुख्य मुद्दा बनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर आधारित सात मिनट की विज़न फिल्म से हुई, जिसमें पहाड़ों से हो रहे पलायन, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और युवाओं की निराशा को दर्शाया गया। पार्टी ने खुद को पोलिटिकल स्टार्टअप  बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलना है।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र कनेरी ने कहा कि पलायन केवल आर्थिक समस्या नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोग पहाड़ छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि पहाड़ गरीब रहेंगे तो धीरे-धीरे भाषा, संस्कृति और लोक कलाकार भी संकट में आ जाएंगे। उन्होंने जनता से जाति, धर्म और लहर से ऊपर उठकर मूल मुद्दों पर मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि निर्यात, पर्यटन, रोजगार और भूमि-संस्कृति संरक्षण सहित छह प्रमुख संकल्प भी प्रस्तुत किए। इसी दौरान पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट  भी लॉन्च की गई।

इस दौरान  केंद्रीय अध्यक्ष धन सिंह नेगी, केंद्रीय मुख्य महासचिव अनिल जुयाल, प्रदेश महासचिव अरुण रावत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज नेगी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजली उनियाल और महिला प्रकोष्ठ महासचिव सरवेश सिंह  मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुधारने के निर्देश
  • जंगलों में भड़की आग की लपटें, फायर सर्विस पौड़ी ने आग पर पाया काबू
  • कोटद्वार में स्मैक सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर पौड़ी जनपद में होंगे विविध योग कार्यक्रम
  • उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 16 लोगों पर हमला
  • उत्तराखंड : जंगल की भीषण आग से दहशत, इस यूनिवर्सिटी के परिसर तक पहुंचीं लपटें
  • राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा : क्या 2027 से पहले कांग्रेस को मिलेगी बूस्टर डोज?
  • केरल में ED छापों पर बवाल, पिनराई विजयन के आवास के बाहर हंगामा
  • मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.