बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अल्केश्वर घाट के विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2026 12:06 अपराह्न

श्रीनगर : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर स्थित अल्केश्वर घाट पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्केश्वर घाट धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां विकसित की जा रही सुविधाओं से स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिल रही है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने खिर्सू क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की बैठक लेकर उनसे गांवों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज के निर्माण में ग्राम स्तर पर जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने, जागरूकता अभियान चलाने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

डॉ रावत ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सुरक्षित, स्वच्छ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। साथ ही ग्राम प्रहरियों से गांव स्तर पर लोगों को जागरुक करने तथा सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की। वहीं, कैबिनेट मंत्री ने टैक्सी एसोसिएशन श्रीनगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर परिवहन व्यवस्था एवं टैक्सी संचालकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान टैक्सी संचालकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।

डॉ. धन सिंह रावत ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने में टैक्सी संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार आमजन एवं वाहन संचालकों के हितों की सुरक्षा तथा परिवहन सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.