शनिवार, मई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2026 5:14 अपराह्न

श्रीनगर : क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल गंगानाली श्रीकोट में कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका श्रीनगर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आवश्यक संसाधन मिल सकें।

उन्होंने कहा कि नए विद्यालय भवनों के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में अध्ययन का अवसर मिलेगा। साथ ही कंप्यूटर कक्षों की स्थापना से छात्र-छात्राएं डिजिटल शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान से जुड़ सकेंगे, जिससे वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो पाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा का है। ऐसे में सरकार विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक संसाधनों को भी बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय परिसरों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी, तहसीलदार दीपक भंडारी, प्रधानाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगानाली श्रीकोट रश्मि गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों को मिलेंगी शैक्षणिक सहायता सेवाएं
  • कोटद्वार : नकली दवाईयों के कारोबार में लिप्त 1 अवैध फैक्ट्री सीज
  • कोटद्वार : ITI और उद्योगों के बीच हुआ बड़ा करार, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
  • महंगाई की मार : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी
  • पहाड़ों में बढ़ रही टेंशन : खाली होते गांव, आपदाएं और अकेलापन बना अवसाद की बड़ी वजह
  • डीएम गौरव कुमार ने की बीबीबीपी योजनाओं की समीक्षा, विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड : जंगल में बीट वॉचर की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
  • 23 को रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद
  • जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन काउंटडाउन का शुभारंभ, युवाओं में दिखा जोश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.