शुक्रवार, मई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंजप्यारों की अगुवाई में पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2026 1:57 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। शनिवार को सिखों के प्रमुख धाम हेमकुंड साहिब के कपाटोद्घाटन के लिए पंजप्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था गोविंदघाट से रवाना हो गया है। पंजप्यारों की अगुवाई में पावन निशान साहिब की अगाध श्रद्धा और बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों के बीच सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुद्वारा गोविन्दघाट से पवित्र हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। धार्मिक उल्लास और आस्था से सराबोर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बने गोविन्दघाट में जहां श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से आध्यात्मिक यात्रा का आगाज किया। प्रथम जत्थे की अगुवाई पावन पंजप्यारों द्वारा की गई, जो सिक्ख परंपरा में श्रद्धा, सेवा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं।

यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और चमोली पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रथम जत्थे के साथ विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी यात्रा पूर्ण कर सके।

इसके तहत गोंविदघाट से चला पहला जत्था रात्रि घांघरिया में प्रवास करेगा। शनिवार को यह जत्था प्रातः हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। परंपरानुसार, प्रथम जत्थे के पवित्र धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं अरदास के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को सुरक्षित और सुलभ वातावरण मिल सके।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस जवान कैलाश रावत को DM और SP ने किया सम्मानित
  • श्रद्धालुओं को खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
  • पंजप्यारों की अगुवाई में पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना
  • ऋषिकेश : फोटो लेना पड़ा भारी, दो युवक गंगा में बहे
  • रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए यात्री, एक की मौत, एक गंभीर घायल
  • उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखण्ड की बेटी महक चौहान बनीं भारत की टॉप रग्बी स्कोरर
  • उत्तराखंड : प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी
  • राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की संभावना, सैनिक परिवारों से कर सकते हैं संवाद
  • यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 32 दिनों में मंदिर समिति को 23.5 लाख की आय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.