कोटद्वार । नगरनिगम क्षेत्र में निवासरत एक विधायक के परिवार की एक महिला सहित तीन महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है । तीनो महिलाओं को आइसुलेट कर उपचार किया जा रहा है ।
गुरूवार को कोटद्वार स्थित एक विधायक के परिवार में उनके छोटे भाई की पत्नी सहित कोटद्वार की तीन महिलाओं में कोरोना वायरस कोविड-19 की पुष्टि हुई है। खतरे की बात यह है कि ये तीनों महिलाएं कोटद्वार की स्थाई निवासी है और उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। जिससे कोरोना वायरस के लोकल ट्रांसमिशन होने का अंदेशा बन गया है।
राजकीय बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीसी काला ने बताया कि गुरूवार को कोटद्वार क्षेत्र में निवास कर रहे क्षेत्र के एक विधायक के परिवार की 40 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। डॉ. काला ने बताया कि बीती 25 जुलाई को महिला में कोरोना के प्राथमिक लक्षण नजर आने पर उसे राजकीय बेस अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 26 जुलाई को महिला का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। गुरूवार को महिला की जांच रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले महिला जौलीग्रांट अस्पताल में अपने परिचित को देखने गई थी किंतु कोरोना के लक्षण 14 दिन में दिखने लग जाते है ।जिससे यह नहीं कह सकते कि महिला देहरादून जाने से पाजीटिव हुई है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला के संपर्क में आये परिजनों को चिन्हित कर लिया गया है।सभी को बेस अस्पताल में लाया जा रहा है। उनके सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जायेगा।
वहीं डाक्टर शैलेश बडथ्वाल ने बताया कि विगत 24 जुलाई को मोटाढांक क्षेत्र में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। युवक के संपर्क में 37 और 54 वर्षीय दो महिलाएं आई। 25 जुलाई को दोनों महिलाओं में कोरोना के प्राथमिक लक्षण नजर आने पर कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती कराया गया। 26 जुलाई को दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। गुरूवार को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।परिवार के अन्य लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे जा रहे है ।




Discussion about this post