गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा मार्ग पर मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच, नारकोटिक दवाओं की बिक्री पर प्रशासन की कड़ी नजर, नियम उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2026 4:44 अपराह्न

चमोली। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिला प्रशासन चमोली द्वारा यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ताजबर सिंह जग्गी के निर्देश पर उप औषधि नियंत्रक हेमंत नेगी के नेतृत्व में गठित औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने बद्रीनाथ, गोविंदघाट एवं जोशीमठ स्थित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव, फार्मासिस्ट की उपस्थिति तथा कोल्ड चेन वाली दवाओं के भंडारण की गहन जांच की। साथ ही नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी रखते हुए एनडीपीएस एक्ट 1985 तथा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत रखे गए रजिस्टर, बिल बुक एवं स्टॉक का सत्यापन किया गया।

संयुक्त निरीक्षण दल ने सभी दवा विक्रेताओं को बिना चिकित्सकीय पर्चे के शेड्यूल्ड एवं नारकोटिक दवाओं की बिक्री न करने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दवा व्यवसायियों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत ही व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रियों को 24 घंटे आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने एवं आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने को कहा गया।

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक दवाओं की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा दवाओं के नशे के रूप में दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि चारधाम यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती रहे।

औषधि निरीक्षक चमोली हार्दिक भट्ट ने कहा कि यात्रा मार्ग पर नशे के दुरुपयोग को रोकना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक दवाओं की प्रत्येक खरीद-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक रुद्रप्रयाग अमित आजाद एवं औषधि निरीक्षक चमोली हार्दिक भट्ट शामिल रहे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.