गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – सांसद अनिल बलूनी

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2026 6:03 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। कलेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अनिल बलूनी ने डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग और निजमुला-गौणा-पाणा ईरानी मोटर मार्ग निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई अधिकारियों से स्वीकृत सड़कों के निर्माण और अनुरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

दिशा की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कृषि, पूर्ति, श्रम, खेल एवं पशुपालन विभाग सहित कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल होगा जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मनरेगा की समीक्षा में सांसद ने अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बीएसएनएल अधिकारियों को जिले के डार्क जोन चिह्नित कर नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को लंबित पेंशन मामलों का जल्द निस्तारण करने तथा दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। मुख्य शिक्षाधिकारी को दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षण व्यवस्था विकसित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने सांसद निधि से सहयोग देने की भी बात कही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान सांसद ने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा।

कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए सांसद ने जैविक खेती को बढ़ावा देने और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और रिसाइक्लिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा के तहत वर्ष 2025-26 में 12.64 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 76 हजार से अधिक परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं 128 क्लस्टरों के माध्यम से 9,347 किसान लगभग पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती कर रहे हैं।

इस दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पीडी आनंद सिंह, डीडीओ केके पंत आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.