बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रियों के लिए 10 करोड़ के दुर्घटना बीमा की व्यवस्था – सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2026 5:35 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। सूबे के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 10 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा व्यवस्था की गई है।

सोमवार को प्रातः काल केदारनाथ धाम पहुंचकर मंत्री सतपाल महाराज ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया और देश-प्रदेश में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद दोपहर में बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। उन्होंने चारधाम यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए भी प्रार्थना की।

पर्यटन मंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा रिकॉर्ड स्तर पर चल रही है और राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक शक्ति पूरे विश्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

सतपाल महाराज ने बताया कि उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 10 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा व्यवस्था की गई है। बीमा प्रीमियम की 3 लाख 67 हजार 995 रुपये की धनराशि का चेक बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को सौंपा गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम के लिए 2.50 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय आपदा एवं आतंकवाद संबंधी जोखिम की स्थिति में प्रभावित प्रत्येक श्रद्धालु को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पर्यटन मंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने से पहले चिकित्सकीय परामर्श लेने, स्वास्थ्य के अनुसार तैयारी करने तथा आवश्यक दवाइयां एवं दस्तावेज साथ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें। इस अवसर पर उनकी पुत्रवधू आराध्या रावत एवं मोहिना रावत भी मौजूद रहीं।

धाम पहुंचने पर बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चैहान, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चैहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल, वेदपाठी आचार्य रवीन्द्र भट्ट, अमित बंदोलिया, संदीप कप्रवाण, वैभव उनियाल, राहुल नेगी आदि ने उनका स्वागत किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.