बुधवार, मई 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा तैयारियां तेज

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2026 5:23 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि आगामी 23 मई से शुरू होने जा रही हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित मासिक अपराध बैठक में एसपी पंवार ने कहा कि हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा शुरू होने से पहले गोविंदघाट एवं घांघरिया में बाहरी व्यक्तियों, होटल कर्मियों, फड़-फेरी लगाने वालों तथा किराएदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

एसपी ने यात्रा मार्ग पर संचार व्यवस्था को प्रभावी और निर्बाध बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी वायरलेस सेटों की कनेक्टिविटी एवं संचालन व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संपर्क स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में जनपद में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश भी दिए गए। एसपी पंवार ने रेस ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, अवैध नंबर प्लेट, होटल नियमों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर बल दिया। उन्होंने लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाटोद्घाटन तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहसिक प्रतियोगिता एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद रखने के निर्देश दिए।

बैठक में सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पुलिस परिवार की बेटी गायत्री बिष्ट को एसपी ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” निरीक्षक विनोद थपलियाल समेत अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडेय सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक
  • कोटद्वार : पुलिस ने वांछित वारण्टी को किया गिरफ्तार
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, सरकार को दिए निर्देशों की समीक्षा के आदेश
  • पेट्रोल डीजल आने से वाहन चालकों ने ली राहत की सांस
  • देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
  • पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख, जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण, ड्यूटी समय में घर पर मिला जेई, प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
  • एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर की लंढौरा में फर्जी तरीके से चल रहे अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, अस्पतालों पर जुर्माना
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बीसी खंडूड़ी – डॉ. धन सिंह रावत
  • कर्णप्रयाग में जाम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें
  • चमोली में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था होगी और सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, डीएम गौरव कुमार बोले – नगरीय क्षेत्रों को बनाया जाए डम्पसाइट शून्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.