सोमवार, मई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अस्वस्थ हुए संत प्रेमानंद महाराज, पदयात्रा और दर्शन फिलहाल स्थगित

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2026 2:27 अपराह्न

वृंदावन : प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण महाराज जी की रोजाना होने वाली पदयात्रा, सुबह के दर्शन और एकांतिक मुलाकातों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद वृंदावन पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं में मायूसी का माहौल है और भक्त उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, महाराज जी पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। रविवार देर रात रोज की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग पर एकत्र हुए थे, लेकिन सुबह करीब तीन बजे महाराज जी की जगह उनके शिष्य पहुंचे और लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सूचना दी कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आज की पदयात्रा रद्द की जा रही है। साथ ही लोगों से भीड़ न लगाने और शांतिपूर्वक अपने स्थानों पर लौटने की अपील की गई।

गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन तड़के अपने केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक करीब डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं। इस दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालु सड़क किनारे खड़े होकर उनके दर्शन करते हैं। सामान्य दिनों में भी यहां हजारों की भीड़ उमड़ती है, जबकि सप्ताहांत और अधिकमास के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है।

आश्रम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, महाराज जी लंबे समय से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया गया है कि उनकी दोनों किडनियां पूरी तरह प्रभावित हैं और चिकित्सकों की निगरानी में नियमित डायलिसिस किया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद वे लगातार भक्तों को दर्शन दे रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में कमजोरी बढ़ने के कारण फिलहाल सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगानी पड़ी है।

प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक प्रवचनों और सादगीपूर्ण जीवन से प्रभावित होकर देश की कई बड़ी हस्तियां भी उनके आश्रम पहुंच चुकी हैं। Droupadi Murmu, Mohan Bhagwat सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनसे आशीर्वाद लिया है। वहीं Virat Kohli और Anushka Sharma भी कई बार वृंदावन पहुंच चुके हैं।

आश्रम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य में सुधार होते ही महाराज जी पुनः भक्तों के बीच दर्शन देंगे। इधर, वृंदावन समेत देशभर में उनके अनुयायी मंदिरों और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केरल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी, वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • उत्तराखण्ड : राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन और ई-केवाईसी
  • उमर खालिद फैसला : UAPA मामलों में भी जमानत नियम, जेल अपवाद-सुप्रीम कोर्ट
  • चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
  • चारधाम यात्रा : 29 दिनों में 55 यात्रियों की मौत से बढ़ी चिंता
  • अस्वस्थ हुए संत प्रेमानंद महाराज, पदयात्रा और दर्शन फिलहाल स्थगित
  • शक्तिफार्म-सिडकुल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, ₹11.41 करोड़ के पुल का CM धामी ने किया शिलान्यास
  • NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, RCC क्लासेस के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में बढ़ी गर्मी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में लू का अलर्ट
  • आत्मनिर्भर उत्तराखंड : पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम, ग्रामोत्थान परियोजना से महिला समूहों को मिल रहा रोजगार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.