शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार को निर्यात हब बनाने की तैयारी तेज, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2026 4:35 अपराह्न
  • हरिद्वार को निर्यात हब बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल
  • DEH योजना के तहत निर्यात बढ़ाने को लेकर ठोस रणनीति पर मंथन
  • टेक्सटाइल सेक्टर सहित MSMEs को निर्यात से जोड़ने पर विशेष जोर
  • निर्यातकों की समस्याओं के समाधान एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट मजबूत करने के निर्देश
हरिद्वार :  जिलाधिकारी मयूर शिक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति (DEPC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में “डिस्ट्रिक्ट्स ऐज़ एक्सपोर्ट हब (DEH)” पहल के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के जिला निर्यात कार्ययोजना (DEAP) की समीक्षा एवं अद्यतन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने वर्तमान जिला निर्यात योजना की प्रगति का आकलन करते हुए उसमें आवश्यक संशोधनों एवं सुधारों पर विचार किया गया। साथ ही टेक्सटाइल सेक्टर के लिए तैयार की गई जिला निर्यात कार्ययोजना (DEAP) का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर उपस्थित संबंधित विभागों एवं हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर उसे अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में निर्यातक एवं संभावित MSMEs, स्वयं सहायता समूह (SHGs) एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) की पहचान पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY) एवं अन्य विभागीय योजनाओं में निर्यात उन्मुख इकाइयों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों से निर्यात संबंधी आंकड़ों एवं उपयोगी सूचनाओं के संकलन, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रमाणन, ऋण सुविधा (क्रेडिट लिंकिंग) तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया। उद्योगों एवं निर्यातकों द्वारा झेली जा रही समस्याओं एवं बाधाओं (बॉटलनेक्स) को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित हितधारकों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए, जिनका संज्ञान लेते हुए जिला निर्यात कार्ययोजना को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी मयूर शिक्षित ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद हरिद्वार को निर्यात के क्षेत्र में एक सशक्त हब के रूप में विकसित करने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, अनुज चौहान, राज कुमार, सुमित कुमार, मनोज कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं निर्यातक उपस्थित रहे।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.