रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आवास संघ करेगा सहकारिता से जुड़े निर्माण कार्य – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2026 7:22 अपराह्न
  • समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश
  • कहा – शीर्ष सहकारी संस्था करेगी सामुहिक सहकारी खेती योजना का संचालन

देहरादून : सूबे में सहकारिता से जुड़े सभी निर्माण कार्य उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के माध्यम से किये जायेंगे। आवास संघ कार्यदायी संस्था के तौर पर 10 करोड़ की लागत के सभी काम करेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राज्य की महत्वाकांक्षी माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना का संचालन अब किसी शीर्ष सहकारी संघ के माध्यम से किया जायेगा, ताकि योजना का अधिकतम लाभ आम लोगों को मिल सके।

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के कार्यों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सहकारिता से जुड़े सभी निर्माण कार्यों अब आवास एवं निर्माण संघ के माध्यम से कराये जाय। उन्होंने 10 करोड़ तक के लागत के सभी निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आवास संघ को देने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

डॉ रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की समीक्षा करते हुये कहा कि माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना का लाभ अधिक अधिक लोगों को मिले। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजना का संचालन शीर्ष सहकारी संस्था या फेडरेशन के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से राज्य में कृषि, स्वरोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। सरकार का प्रयास है कि सहकारिता मॉडल को गांव-गांव तक पहुंचाकर आम लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

बैठक में उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ की प्रबंध निदेशक ईरा उप्रेती ने पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण देते हुये बताया कि वर्तमान में आवास एवं निर्माण संघ को कुल 102 निर्माण कार्य आवंटित किए गए हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 41 करोड़ 60 लाख रुपये है। इनमें से 51 कार्य संघ द्वारा पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी भी विभागीय मंत्री के समक्ष रखी।

वहीं राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के परियोजना निदेशक आनंद शुक्ला द्वारा परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट समीक्षा बैठक में रखी। बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान बिष्ट, अनु सचिव सुरेंद्र दत्त बेलवाल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एम.पी. त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पाकिस्तान को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की कड़ी चेतावनी, भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास
  • कोटद्वार : 3 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
  • सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य – सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर
  • 16 दिनों में 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे आदि कैलाश, पिथौरागढ़ में पर्यटन को मिला नया विस्तार
  • ओबीसी कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
  • नशे से दूरी एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
  • अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के मरम्मत एवं सुधार कार्यों का कैबिनेट मंत्री जोशी ने लिया जायजा
  • भाजपा में गुटबाजी चरम पर, सांसद की बैठक से विधायकों की दूरी पर कांग्रेस का हमला
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती – शिक्षा मंत्री
  • नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.