देहरादून : बुधवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। उत्तराखंड विशेष तौर पर पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्यों के संबंध में विचार विमर्श किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत किया गया है। आपदा की स्थिति में रेस्पोंस टाईम को कम से कम करने का प्रयास किया गया है। हाल ही में पिथौरागढ़ में आपदा की दुखद घटना हुई। तत्काल रेस्क्यू कार्य संचालित किये गये और प्रभावितो को राहत पहुंचाई गई।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस संबंध मे अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सुझावों पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह भी उपस्थित थीं।




Discussion about this post