सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गेप्स द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज कर्तिया में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2026 12:20 पूर्वाह्न

रिखणीखाल : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय इण्टर कॉलेज कर्तिया (पैनो) रिखणीखाल में बाल सखा प्रकोष्ठ के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम भरोसा कंडवाल, संस्थापक निदेशक ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समयबद्धता एवं दूरदर्शिता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल उच्च पद प्राप्त करना ही सफलता नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित एवं समाज सेवा की भावना भी उतनी ही आवश्यक है।

इस अवसर पर गेप्स के स्वयंसेवी एवं काउंसलर मनमोहन काला ने विद्यार्थियों को कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि तथा तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं शिक्षा संबंधी अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने गेप्स संस्था द्वारा शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से राम भरोसा कंडवाल तथा मनमोहन काला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बाल सखा प्रकोष्ठ प्रभारी संभव सिंह अधिकारी ने किया। इस दौरान केशव चंद्र डबराल, प्रदीप पंवार, मुकेश कुमार, महावीर सिंह रावत, सिकंदर परमार, दीपक सिंह रौतेला, परीक्षित सिंह रावत, बृजपाल सिंह, विजय प्रसाद, श्रीमती ममता असवाल, अनामिका चौहान, जगदम्बा भारद्वाज सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.