रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : नशा बना हादसे की वजह

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2026 8:35 अपराह्न
पौड़ी : बीती 10 मई की रात्रि में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हंस अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष सतपुली मय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। व्यक्ति के माथे पर गहरी चोट थी तथा अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी करने पर घायल व्यक्ति की पहचान भारत सिंह गोसाई निवासी लैंसडाउन के रूप में हुई, जो हंस अस्पताल के सामने स्थित भैरवगढ़ी पानी पंप पर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। 
 
पुलिस द्वारा घायल को तत्काल हंस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही थी जिसका पटापेक्ष करना जरूरी एवं अतिआवश्यक था पुलिस टीम द्वारा त्वरित रूप से जांच प्रारंभ की गई एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तो घटनास्थल पर बाइक के कुछ टूटे हुए पार्ट्स पड़े मिले जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी बाइक से एक्सीडेंट होने के कारण उक्त व्यक्ति को चोट लगी है मौके पर गाड़ी के पार्ट्स को चेक किया तो स्प्लेंडर काले रंग की बाइक के होना पाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गहन पूछताछ की गई जिसमें जानकारी मिली कि उक्त मृतक व्यक्ति भारत सिंह एक मंदीप नाम के व्यक्ति के साथ शाम को कही गया था, मंदीप भी पंप पर ही मृतक के साथ काम करता है जिस पर मंदीप गांव में जाकर उसके घर पर पता किया तो मंदीप घर मौजूद नहीं मिला परंतु उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी मिली एवं बाइक के वही पार्ट्स टूटे एवं गायब थे जो घटनास्थल पर पुलिस को मिले थे जिससे पता चला कि उस बाइक का ही एक्सीडेंट हुआ है एवं पुलिस टीम द्वारा बाइक को कब्जे में लिया गया।
 
सुबह मंदीप को तलाश कर गहन पूछताछ की गई तो मंदीप ने बताया कि वह 10 मई को शाम को अपने दोस्त भारत सिंह के साथ अपनी मोटरसाइकिल से बांघट शराब के ठेका पर शराब पीने गए थे जहां पर दोनों ने मिलकर काफी शराब पी ली थी और ज्यादा नशा हो गया था वापस आते समय हंस अस्पताल के सामने उनकी बाइक फिसल गई और वे दोनों वहीं गिर गए थे। जब कुछ समय बाद मुझे होश आया तो अंधेरा होने के कारण व नशे की हालत होने से मुझे वहां पर भारत सिंह नहीं दिखा और मैं अपनी बाइक उठाकर वहां से घर वापस आ गया था। मृतक के शव की पंचायतनामे व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई है इस मामले में परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ है लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा इस मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का साहसिक रेस्क्यू, खड़ी ढलान पर एक स्किड टिकाकर मरीज को निकाला
  • कोटद्वार : चोरी की वारदात में लंबे समय से फरार वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महामारी का खतरा, 579 से अधिक शव बरामद, अस्पतालों में जगह पड़ी कम
  • स्वरोजगार से संवरी जिंदगी, पहाड़ की सशक्त महिलाएं कलावती और रामेश्वरी
  • मार्च 2027 से देशभर में भारतीय मानक समय का पालन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम
  • अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की पुरानी साझेदारी, ‘समुक’ के साथ पहली बार साइंस-फिक्शन थ्रिलर में कदम
  • मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
  • भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.