शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाराज ने किया सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2026 7:54 अपराह्न

सतपुली : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि अब दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी।

समारोह को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के सपनों को नयी उड़ान देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्षों से पहाड़ के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित महाविद्यालय भवन बनने से छात्र-छात्राएं अपने क्षेत्र में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। महाविद्यालय में अत्याधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विभागीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों से इस संस्थान को ज्ञान का केंद्र बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों जैसी शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे प्रतियोगी दौर में पीछे न रहें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है। प्रदेश के महाविद्यालयों में आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और डिजिटल शिक्षण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि छात्र आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के लिए तैयार करने का आह्वान किया। साथ ही छात्र-छात्राओं से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने को कहा।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली झील निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बहुप्रतीक्षित झील का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। झील निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक बी.आर. खाली, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय सहित  सचिव बृजमोहन, राकेश नैथानी, सर्वेन्द्र सिंह, पंकज डोबरियाल, गणेश रावत, अंकित ठाकुर, सुरेन्द्र बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह-2026 – डॉ. धन सिंह रावत
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.